Skip to content
Menu

देश को दहला देने वाली एक खौफनाक अंतर्राष्ट्रीय साज़िश!
स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक महीने पहले इंटरपोल से मिला एक सीक्रेट अलर्ट देश की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा देता है।

अलर्ट में सिर्फ एक नाम था—‘अल-हदीद’! सीमापार से ऑपरेट करने वाला एक ऐसा हाईटेक आतंकी संगठन, जिसके बारे में दुनिया भर की खुफिया एजेंसियाँ वर्षों से सुराग तलाश रही थीं।

उनका आका अज़हर कासिम एक ऐसा शख्स, जिसे दुनिया की तमाम खुफिया एजेंसियाँ आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश करती रही थीं, लेकिन उसके खिलाफ आज तक कोई ठोस सबूत नहीं जुटा सकी थीं।
अब पहली बार इंटरपोल के अलर्ट ने उस रहस्य के पर्दे को थोड़ा-सा उठाया था। और पर्दे के पीछे छिपा था—भारत को तबाह कर देने वाला एक ऐसा मंसूबा, जिसकी भनक तक किसी को नहीं थी। उस मंसूबे को नाकाम करने के लिए रॉ और एनआईए ने तैयार किया एक ऐसा अत्यंत गुप्त जॉइंट ऑपरेशन, जिसमें असफलता का मतलब सिर्फ एक मिशन की नाकामी नहीं था। इस मिशन की पूरी जिम्मेदारी थी तीन जासूसों के कंधों पर।

मस्कट के समुद्री रास्तों से लेकर मकरान कोस्ट के बीहड़ इलाकों तक…अफगानिस्तान की दुर्गम घाटियों से लेकर तालिबानी चेक-पोस्टों और बंदूकों के साए तक…हर कदम मौत के इतने करीब था कि एक छोटी-सी चूक उन्हें हमेशा के लिए खामोश कर सकती थी।
उनके मिशन का कोडनेम था—‘ऑपरेशन इस्लामाबाद’।
वापस लौटने का कोई रास्ता नहीं था। हार मानने का कोई विकल्प नहीं था। और यह आर-पार की लड़ाई भी नहीं थी…उन्हें हर हाल में पार उतरना था। क्योंकि इस बार दाँव पर सिर्फ देश की सुरक्षा नहीं थी। दाँव पर थे डेढ़ सौ करोड़ भारतीयों की जिंदगी, देश की अर्थव्यवस्था और हिंदुस्तान का भविष्य।
एक गलती… और पूरा देश इसकी कीमत चुका सकता था।
मिलिट्री इंटेलिजेंस और रॉ के ऑथेंटिक ‘टैक्टिकल ट्रेडक्राफ्ट’ को ध्यान में रखकर लिखा गया एक हाई-वोल्टेज स्पाई थ्रिलर….

Opens in the Thrill World app for Android.

₹99.00Buy nowSubscribe nowRead a sample

A subscription covers this book and everything else in the library.

5.0
Based on 1 review
5 ★ 100%
4 ★ 0%
3 ★ 0%
2 ★ 0%
1 ★ 0%

1 review for Bhramjaal : The Web of Deception

  1. shiv chechani (verified owner) –

    What a book,

Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.