36 reviews for Bhramjaal : The Web of Deception
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
देश को दहला देने वाली एक खौफनाक अंतर्राष्ट्रीय साज़िश!
स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक महीने पहले इंटरपोल से मिला एक सीक्रेट अलर्ट देश की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा देता है।
अलर्ट में सिर्फ एक नाम था—‘अल-हदीद’! सीमापार से ऑपरेट करने वाला एक ऐसा हाईटेक आतंकी संगठन, जिसके बारे में दुनिया भर की खुफिया एजेंसियाँ वर्षों से सुराग तलाश रही थीं।
उनका आका अज़हर कासिम एक ऐसा शख्स, जिसे दुनिया की तमाम खुफिया एजेंसियाँ आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश करती रही थीं, लेकिन उसके खिलाफ आज तक कोई ठोस सबूत नहीं जुटा सकी थीं।
अब पहली बार इंटरपोल के अलर्ट ने उस रहस्य के पर्दे को थोड़ा-सा उठाया था। और पर्दे के पीछे छिपा था—भारत को तबाह कर देने वाला एक ऐसा मंसूबा, जिसकी भनक तक किसी को नहीं थी। उस मंसूबे को नाकाम करने के लिए रॉ और एनआईए ने तैयार किया एक ऐसा अत्यंत गुप्त जॉइंट ऑपरेशन, जिसमें असफलता का मतलब सिर्फ एक मिशन की नाकामी नहीं था। इस मिशन की पूरी जिम्मेदारी थी तीन जासूसों के कंधों पर।
मस्कट के समुद्री रास्तों से लेकर मकरान कोस्ट के बीहड़ इलाकों तक…अफगानिस्तान की दुर्गम घाटियों से लेकर तालिबानी चेक-पोस्टों और बंदूकों के साए तक…हर कदम मौत के इतने करीब था कि एक छोटी-सी चूक उन्हें हमेशा के लिए खामोश कर सकती थी।
उनके मिशन का कोडनेम था—‘ऑपरेशन इस्लामाबाद’।
वापस लौटने का कोई रास्ता नहीं था। हार मानने का कोई विकल्प नहीं था। और यह आर-पार की लड़ाई भी नहीं थी…उन्हें हर हाल में पार उतरना था। क्योंकि इस बार दाँव पर सिर्फ देश की सुरक्षा नहीं थी। दाँव पर थे डेढ़ सौ करोड़ भारतीयों की जिंदगी, देश की अर्थव्यवस्था और हिंदुस्तान का भविष्य।
एक गलती… और पूरा देश इसकी कीमत चुका सकता था।
मिलिट्री इंटेलिजेंस और रॉ के ऑथेंटिक ‘टैक्टिकल ट्रेडक्राफ्ट’ को ध्यान में रखकर लिखा गया एक हाई-वोल्टेज स्पाई थ्रिलर….
Opens in the Thrill World app for Android.
$1.90Buy nowSubscribe nowRead a sample
A subscription covers this book and everything else in the library.
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
shiv chechani (verified owner) –
What a book,
Chiragh Qureshi (verified owner) –
moin kaladiya (verified owner) –
’ब्रह्मजाल’ हिंदी का अब तक का सबसे बेहतरीन और ऑथेंटिक स्पाई थ्रिलर है। इसमें कमाल की गहरी रिसर्च और इंटेलेक्चुअल प्लॉट है, जिससे एंटरटेनमेंट के साथ-साथ बहुत कुछ नया जानने को मिला। मैंने हज़ारों उपन्यास पढ़े हैं, लेकिन ऐसा ज़बरदस्त एग्जीक्यूशन शायद ही कहीं देखा हो। हालाँकि मैंने अंत का सस्पेंस पहले ही गेस कर लिया था, फिर भी इसे पढ़ने का मज़ा लाजवाब रहा। यह मेरे टॉप उपन्यासों की लिस्ट में हमेशा सबसे ऊपर रहेगा। लेखक से आगे भी ऐसे ही ज्ञानवर्धक और शानदार थ्रिलर्स की उम्मीद है!
Jay –
Nirdosh Saxena (verified owner) –
सल्यूट है सर, देश की आन बान के लिए मर मिटने वाले गुमनाम जांबाजों की जिंदगी की हकीकत को दर्शाता है ये कथानक, तेज रफ्तार, बेहद रोमांचक, क्लाइमेक्स तो बहुत ही जबरदस्त, एक ही बैठक में समाप्त किया, आपकी लेखनी पर रामजी की कृपा बनी रहे
skx1350 –
Rahul Sharma –
उम्दा लेखन और बेहतरीन कहानी..
vksharmadr51 (verified owner) –
एक अविस्मरणीय रचना
Shailendra Dubey (verified owner) –
brijeshkhare –
Manish (verified owner) –
Bipan Kumar (verified owner) –
Sunit Kumar (verified owner) –
Ashish Dubey –
This time the author tried to make a different kind of story, a Spy Thriller. The detailing of equipment and codes is extraordinary. The story was also good. However, this book did not touch the highest standard of the author which has been set by the author himself. Still, it is entertaining and good.
Harjodh Singh Jodha Minhas (verified owner) –
बेहतरीन कथानक और गज़ब की रफ्तार ने उपन्यास को एक ही बैठक में पठनीय बना दिया है, संतोष पाठक का एक और शाहकार
Seema Maurya (verified owner) –
Top class novel
Sumit Kumar –
Best spy thriller..Top notch novel
Manu Kaushik –
Top notch Web series material
dkm061979 (verified owner) –
Excellent One. Best in its class. Eagerly waiting to see Abhay n Kabita again .. A TOP and Master Class
ARCHNA (verified owner) –
WoW. शुरू मे लगा कि संविधान.com का part 2 होगा। फिर शुरूआत मे ही समझ आया कि ये thriller है। आजकल ऐसी कहानियों का चलन है। फिर भी दिलचस्प कहानी थी नयी तरह की घटनाएं थी। High technical terms को खूबसूरती से समझाया था। अंत भी बहुत अच्छा लगा। पढकर मन मे शान्ति सी पहुंची।
Neeraj puri (verified owner) –
Marvelous
Heera Verma (verified owner) –
Super Duper
Jai Hind
Uma Kant Pandey (verified owner) –
क्या कह सकते हैं एकदम नंबर वन उपन्यास।कैसे कैसे गैजेट,तकनीक और सोच के साथ कहानी लिखी गई है।अंत एकदम चौंका देता है।
paramanu.singh –
क्या स्पाई थ्रिलर लिखा है जूनियर पाठक जी ने। कमाल बेमिसाल! अद्भुत। लिखते रहिए जनाब। आपकी लेखनी को नमन।
Deepak Singh –
beg_abid –
Ashutosh Srivastava (verified owner) –
Nitin Sachdeva (verified owner) –
nvvora –
अति सुंदर… लेखक के ज्ञान एवं रिसर्च की जितनी तारिक़ की जाये, कम है…
रॉ, एनआईए और अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियां जो भी काम कर रही हैं, जिनके बारे में आम भारतीय कभी नहीं जान सकता, मगर इस प्रकार की कहानियों से उनके लगातार मौत से खेलने वाले कारनामों का अंदाज़ा तो लगाया ही जा सकता है…
Manoj Kumar Gupta (verified owner) –
Preeti Singh (verified owner) –
बहुत बढ़िया स्पाई थ्रिलर, जितने अत्याधुनिक गैजेट्स और टर्म्स का यहां उल्लेख किया गया वो सब पहले आपके नॉवेल्स में उपयोग नहीं किया गया, लेकिन अन्य कई लेखक इस तरह की कहानियां लिख रहें हैं जो कि पूरी तरह AI जनरेटेड होती हैं यहां आपने AI टेक्नीक के साथ साथ अपनी भाषा शैली का उपयोग किया। बहरहाल अच्छी कहानी, मनोरंजक लेकिन मुझे आपकी विशुद्ध मौलिक कहानियां ही भाती हैं
Sandeep Gupta (verified owner) –
SK –
Dr.Balwant Bebiwal (verified owner) –
Kindle Book –
Sandhya –
Ab tk ki sabse achhi story , salute to you and thank you so much Sir 💓 🙏