Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
डाईनैमिक रेजिडेंसी, यानि चलती-फिरती रिहाईश। 120 लग्जरी अपार्टमेंट्स वाली उस रेजिडेंसी का निर्माण एक बड़े और आधुनिक शिप पर किया गया था जो कि हर तरह की सुख सुविधाओं से लैस था। और ऐसे अफलातूनी शिप के निर्माण में जो अंधाधुंध पैसा लगा था उसे खर्च किया था देश के जाने-माने दस धनकुबेरों ने, जिनके पास अकूत संपत्ति थी। 25 दिसम्बर 2021 को डाईनैमिक रेजिडेंसी मुंबई बंदरगाह से समुद्री सफर पर रवाना हुआ, इरादा न्यू इयर का जश्न बीच समुद्र में सेलिब्रेट करने का था। मगर तभी जैसे पकी पकाई खीर में मक्खी पड़ गई। एक ऐसा खत सामने आया जिसमें उस शिप पर सवार चालीस लोगों में से अठारह को जान से मार देने की धमकी दी गई थी। फिर क्या था एक के बाद एक लाशें गिरनी शुरू हो गईं, ऐसे लोग मारे जाने लगे जिनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। घटनाएँ ऐसी कि एक वारदात का दूसरे के साथ कोई संबंध नहीं दिखाई दे रहा था। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि जो हो रहा है वह क्यों हो रहा है, क्योंकि प्रत्यक्षतः वैसा कुछ घटित होने की कोई वजह नहीं थी।
Opens in the Thrill World app for Android.
Original price was: ₹99.00.₹49.00Current price is: ₹49.00.Buy nowSubscribe nowRead a sample
A subscription covers this book and everything else in the library.


Reviews
There are no reviews yet.