शहीद लाला को मौत के घाट उतार कर भी हंसिका सावंत के कलेजे को ठंडक नहीं पहुंच रही थी, क्योंकि जाकिर मस्तान अंडर ग्राउंड हो गया था। उधर बिग बॉस का खास सियाबोंगा जूनियर ऐसे किसी आदमी की तलाश में था जो मुंबई में उसके बॉस का बिजनेस रन कर सके, मगर खोजे भी वैसा कोई आदमी उसे नहीं मिल रहा था। ड्रग्स का कारोबार फिर से शुरू करने के लिए पहली जरूरत ये थी कि हंसिका और सोनाली सावंत को खत्म कर दिया जाये, जिनपर जूनियर का बस नहीं चल पा रहा था। इधर वह माल बेचने के लिए परेशान था तो उधर जाकिर मस्तान लाला की मौत का बदला लेने की प्लॉनिंग कर रहा था। ऐसे में कुछ तो बड़ा होकर रहना था, हुआ भी, कुछ ऐसा जिसने हंसिका और सोनाली को कदम कदम पर मौत के साथ आंख मिचौली खेलने को मजबूर कर दिया।

Reviews
There are no reviews yet.