सैमुएल अल्बेर्तो एक रात अपने घर में मरा पाया गया। पुलिस का आरोप था कि मौत से पहले उसने अपने ससुर मार्टिन अल्फोंसो की कोई कीमती चीज़ चोरी की थी जिसके लिए उसे सजा-ए-मौत दे दी गयी, और ऐन उसी वजह से पुलिस का ध्यान बार बार अल्फोंसो की तरफ जा रहा था, जो अरबपति बिज़नेस मैन होने के साथ-साथ बहुत ही फसादी शख्स बताया जाता था। मगर मामला इतना आसान नहीं था, क्योकि ऐसे बहुतेरे लोग थे जो सैमुएल की मौत पर शतरंज की मोहर बिछाये बैठे थे, हर कोई जीतना चाहता था और जितने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार था, लिहाजा मामला निरंतर उलझता चला गया।


Reviews
There are no reviews yet.