पैंसठ वर्षीय शशिकांत मिश्रा की मौत कोई आश्चर्यजनक घटना नहीं थी। डॉक्टर की राय में वह ब्रेन स्ट्रोक के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठा था, इसलिए परिवार के लोग उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गये। तभी मिश्रा की शादीशुदा बेटी ने ये कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि उसके बाप का कत्ल किया गया था। नतीजा ये हुआ कि निर्दोष से दिखने वाले एक मामले ने अचानक ही बड़ा रुख अख्तियार कर लिया। आगे जांच पड़ताल शुरू हुई ही थी कि एक के बाद एक तीन कत्ल और हो गये। ऐसे कत्ल जिनका प्रत्यक्षतः मिश्रा की मौत से कोई संबंध दिखाई नहीं दे रहा था, लिहाजा मामला निरंतर उलझता चला गया।

Reviews
There are no reviews yet.