Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
‘स्काई क्रीपर्स इंफ्रॉस्ट्रक्चर‘ एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी थी, जिसके दो पार्टनर्स में से एक अनवर खान की हत्या कर दी गई।
पुलिस को पूरे मामले में किसी शूटर की इंवॉल्वमेंट का पता तो फौरन लग गया, मगर ये जानने में कि घटना के पीछे असल में किसका हाथ था, उनके पसीने छूट गये, क्योंकि मकतूल की गुजिश्ता जिंदगी में एक से बढ़कर एक राज दफ्न थे।
वह रईस था मगर नौकर के नाम पर बस एक पठान को अपने साथ रखे था, जो बावर्ची से लेकर उसकी बॉडी को गार्ड करने जैसे सारे काम खुद किया करता था।
पठान साढ़े छह फीट के कद और 120 किलो वजन वाला दैत्याकार शख्स था, जिसपर पुलिस का जोर नहीं चल पा रहा था। जबकि उन्हें यकीन था कि अनवर खान की हत्या का राज उसी के सीने में दफ्न था।
दूसरी तरफ साजिद पठान ये जानने के लिए दर बदर भटकता फिर रहा था कि उसके आका की हत्या किसके इशारे पर की गयी थी। और उस मामले में वह किसी को भी बख्शने को तैयार नहीं था, भले ही वह कितना भी बड़ा शख्स क्यों न निकल आता।
नतीजा ये हुआ कि हत्यारे और पुलिस के बीच की लुकाछिपी असल में पुलिस और साजिद पठान के बीच छिड़ी जंग में तब्दील होती चली गयी, जिसके नतीजे अच्छे तो नहीं ही होने वाले थे।
Opens in the Thrill World app for Android.
Original price was: ₹99.00.₹79.00Current price is: ₹79.00.Buy nowSubscribe nowRead a sample
A subscription covers this book and everything else in the library.

Reviews
There are no reviews yet.