Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
‘द पैरानॉर्मल साइंस’ एक ऐसा यूट्यूब चैनल था, जो देश भर में जगह-जगह फैले अंधविश्वासों का पर्दाफाश करता था। पांच लोगों की वह टीम मानती थी कि दुनिया में भूत प्रेत जैसी कोई चीज नहीं होती। अक्सर उनकी रातें किसी वीराने में, किसी खंडहर में ये जांच करते हुए गुजरती थी कि उस जगह को लेकर जो भूत प्रेतों की कहानियां प्रसिद्ध थीं, उनका सच क्या था।
वहां वे लोग पूरा एपिसोड शूट करते और अपने चैनल पर डाल देते थे, जिसे देखने वालों की संख्या अक्सर करोड़ का आकड़ा पार कर जाती थी। मगर एक रोज ऐसा भी हुआ जब उनका नया एपिसोड ‘द पैरानार्मल साइंस‘ का लास्ट एपिसोड बन गया, क्योंकि उसके बाद पूरी की पूरी टीम मौत के मुंह में समा गयी। मरने वाले आखिरी शख्स, चैनल के मालिक डॉक्टर अमन मेहरा के जबड़े चीर दिये गये थे, और बहुत से लोगों को यकीन था कि उसे किसी शैतान ने खत्म कर दिया था।
केस जब किसी भी तरह सुलझता नहीं दिखाई दिया, तो मामले की फाइल एंटी क्राईम ब्यूरो के पास पहुंची और केस दिया गया इंस्पेक्टर विराट सिंह राणा को। आगे जैसे-जैसे वह और सब इंस्पेक्टर सुलभ जोशी इस खौफनाक कहानी में घुसते गये, रहस्य गहराता चला गया। और फिर सामने आया एक ऐसा भयानक सच जिसने सबको भीतर तक हिलाकर रख दिया।
Opens in the Thrill World app for Android.
₹99.00Buy nowSubscribe nowRead a sample
A subscription covers this book and everything else in the library.


Reviews
There are no reviews yet.