Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
बहन की ससुराल में रह रही मनीषा निगम एक रोज अचानक ही लापता हो गयी। कोई नहीं जानता था कि वहां कहां गयी, उसके साथ क्या घटित हुआ? बहनोई अमित आनंद अपनी साली को तलाशता फिर रहा था, तो बड़ी बहन अलीशा आनंद उसके किसी अनिष्ट के बारे में सोचकर अधमरी हुई जा रही थी, जबकि उसका सौतेला बेटा बड़े ही दावे के साथ कह रहा था कि मनीषा दो चार दिनों में वापिस लौट आयेगी। बाप को अपने बेटे के कहे से इत्तेफाक था, इसलिए वह पुलिस में कंप्लेन दर्ज नहीं कराना चाहता था। मगर अलीशा आनंद के मन को चैन नहीं मिल रहा था, तब बहुत सोच विचारकर उसने मनीषा को खोज निकालने का काम ‘द वॉचमैन’ को सौंप दिया। अब ये पार्थ सान्याल की जिम्मेदारी थी कि वह लापता मनीषा निगम को ढूंढ निकाले, जो आसान तो हरगिज़ भी साबित नहीं होने वाला था, क्योंकि केस हाथ में लेते के साथ ही अजीबो गरीब वाकयात घटित होने शुरू हो गये।
क्या था मनीषा की गुमशुदगी का राज?
वह खुद कहीं चली गयी, या गायब कर दी गयी?
जिंदा थी या मर चुकी थी?
जानने के लिए पढ़ें ‘द वॉचमैन’ का नया कारनामा ‘वर्चस्व’
Opens in the Thrill World app for Android.
Original price was: ₹99.00.₹49.00Current price is: ₹49.00.Buy nowSubscribe nowRead a sample
A subscription covers this book and everything else in the library.

Reviews
There are no reviews yet.