Skip to content
Menu
By: Santosh Pathak

वो रात जिसने कईयों की जिंदगी बर्बाद कर दी।
डॉक्टर श्रुति कोरी अपने पति सब-इंस्पेक्टर देवेश कोरी से तलाक लेने वाली थी। हैरानी की बात ये थी कि जहां देवेश चाहता था कि वह तलाक का अपना फैसला बदल दे, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो हर हाल में दोनों को अलग होते देखना चाहते थे। और इससे पहले कि कोर्ट अपना फैसला सुनाता, एक रात श्रुति की हत्या कर दी गयी।
घर के बाहर का जर्रा जर्रा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में था, मगर कातिल जैसे हवा में विलीन हो गया था। और जो सामने था उसके कातिल होने का यकीन खुद मरने वाले के पति को भी नहीं था। जबकि उसके पास मोटिव और मौका दोनों मौजूद थे।
उस रात घर में सिर्फ एक ही शख्स आया था और वह था डॉक्टर अनिकेत शर्मा। श्रुति का दोस्त, मगर अब एक ऐसा इंसान जो तलाक के बाद उससे शादी करने के लिए बेताब था।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि उनकी निगाहों में कातिल कोई और हो ही नहीं सकता था। होता तो वह कैमरा फुटेज में दिखाई दे जाना था। मगर उसमें तो साफ नजर आ रहा था कि कत्ल के आस-पास के वक्त में डॉक्टर शर्मा के अलावा किसी ने उस घर में कदम ही नहीं रखा था।
देखा जाये तो वह ओपन एंड शट केस था, लेकिन सच कभी इतना सीधा नहीं होता। इस कहानी में भी कई पेंच थे। कई गहरे राज छिपे हुए थे जिनका खुलासा हुए बिना डॉक्टर को दो टूक हत्यारा नहीं कहा जा सकता था। अलबत्ता उसे जेल भिजवाने लायक पर्याप्त प्रमाण पुलिस के पास मौजूद थे।
क्या ये जुनून में किया गया कत्ल था?
या फिर वर्दी के पीछे छुपा था कोई खौफनाक राज?
हर शक, एक नई कहानी बयान कर रहा था।
हर जवाब, एक नये सवाल को जन्म दे रहा था।
और असली कातिल शायद अभी भी कानून की पकड़ से दूर था।
ऐसे में जब ‘द वॉचमैन’ की टीम मैदान में उतरी तो एक के बाद एक हैरतअंगेज घटनायें घटित होती चली गयीं, नये नये राज बाहर आने लगे, ऐसे राज जिनमें से किसी एक के पीछे खड़ा था हत्यारा।
‘फाइनल डिसीजन’ जहां सच, झूठ से भी ज्यादा खतरनाक था।

Opens in the Thrill World app for Android.

$1.90Buy nowSubscribe nowRead a sample

A subscription covers this book and everything else in the library.

5.0
Based on 1 review
5 ★ 100%
4 ★ 0%
3 ★ 0%
2 ★ 0%
1 ★ 0%

1 review for Final Decision

  1. sajjan agarwal –

Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.